- Hindi News
- जीरकपुर में नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक की रफ्तार पर कोई कंट्रोल नहीं
जीरकपुर में नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक की रफ्तार पर कोई कंट्रोल नहीं
जीरकपुर | जीरकपुरमें नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक की रफ्तार पर कोई कंट्रोल नहीं है। फ्लाईओवर पर बेकाबू ट्रैफिक मौत बनकर लोगांे की जान ले रहा हैं तो नीचे सर्विस लेन पर रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। यहां ट्रैफिक एक बड़ी समस्या है। एक सही रफ्तार में यहां ट्रैफिक नहीं चल पा रहा है। सुरक्षित समझे जाने वाले फ्लाईअोवर पर से रफ्तार इस कदर तेज है कि उपर हादसा होने के बाद यहां मौत नीचे गिरकर हो रही है। गत शुक्रवार को हुए हादसे के बाद तीन लोगों की माैत हो गई। तेज गति से कार चलाने चाला फ्लाईअोवर से नीचे गिरा। अगर बेकाबू कार ही नीचे गिर जाती तो सर्विस रोड पर धीमी गति से चल रहे ट्रैफिक में शामिल कई लोगांे की जान चली जाती। यह पहला हादसा नहीं है।