पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव लड़ने के इच्छुक 130 से ज्यादा लोगांे ने मांगी एनओसी

चुनाव लड़ने के इच्छुक 130 से ज्यादा लोगांे ने मांगी एनओसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25फरवरी कोहोने वाले नगर परिषद चुनाव के लिए भले ही अकाली-भाजपा गठबंधन में सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही हो, लेकिन दोनों ओर के कैंडिडेट अपना पेपर वर्क पूरा करने में लगे हैं। बुधवार को एमसी ऑफिस में दोनों ओर के ही कई कैंडिडेट्स एनओसी लेने, प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने, नॉमिनेशन की फाइल, सपोर्टिंग कैंडिडेट की फाइल बनाने में जुटे रहे। कई निर्दलीय लोगों ने भी अपना पेपर वर्क पूरा किया। बुधवार को 130 से भी ज्यादा लोगांे ने एनओसी हासिल की।

बीजेपीकैंडिडेट्स यहां से लड़ेंगे चुनाव: वार्डनंबर -2, 5, 6, 8 और 10 में बीजेपी कैंडिडेट चुनाव लड़ेंगे। 2 से राजेंद्र सिंगला, 5 से नरेंद्र गोयल, 6 से भुपिंद्र संहि, 8 से दीपक बिरला और 10 से एकता नागपाल चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी जीरकपुर मंडल के प्रधान नरेंद्र गोयल ने कहा कि अभी और 5 सीटों को लेकर स्थिति साफ होगी।

वार्ड नंबर-13

चंडीगढ़ एनक्लेव, जमुना एनक्लेव, गाजीपुर, बिशनपुरा, दशमेश नगर, सुखना कॉलोनी से परमजीत कौर और रोहित ने अपनी प|ी के नाम पेपर तैयार किए हैं।

वार्ड नंबर-12

वार्ड 12 शालीमार एनक्लेव, ढकोली, गाजीपुर जट्टा, गुलमाेहर ट्रेंड, कृष्णा एनक्लेव, एयरफोर्स कॉलोनी से पूर्व पार्षद अजैब सिंह ने नोमिनेशन की तैयारी की है।

वार्ड नंबर-11

वार्ड 11 पीरमुच्छैला गांव, चिनार अपार्टमेंट, जीएमएस, समृद्धि होम, िशवम, ित्रशला, एक्जो टिक हाइट़, स्प्रींगल कंडोज, रायल एंपायर, वृंदावन गार्डन, किशनपुरा गांव, सुषमा, गुरुनानक कॉलोनी। इस वार्ड से अकाली नेता जगदेव सिंह सरपंच ने पेपर तैयार किए हैं।

वार्ड नंबर-10



ओपेरा, बॉलीवुड हाइट्स, इंपीरियल, ट्राइसिटी हाेम, प्लाजा, चिनार हाइट, पीरमुच्छैला स्कूल, प्लेटिनम टावर, पाइन होम, गुरजीवन विहार, स्वामी एनक्लेव, आस्था परफेक्ट होम। यहां से निर्दलीय उम्मीदवार रामकुमार ने अपनी प|ी के नाम पर तैयार किए हैं।

वार्ड नंबर-7

वार्ड 7 से नीतू खुराना (बीजेपी नेता पर अभी टिकट कन्फर्म नहीं) ने अपने पेपर तैयार किए हैं। इसी वार्ड में अकाली नेता अंग्रेज सिंह ने अपनी प|ी के नाम पेपर तैयार किए हैं। इसके तहत दीक्षांत स्कूल, सिटी पैलेस, ममता एनक्लेव, काठगढ़, शक्ति एनक्लेव, गुरुगोविंदर सिंह नगर, गुलमोहर और बाउली साहिब गुरुद्वारा है।

वार्ड नंबर-6

वार्ड-6 से सीता राम (आम आदमी पार्टी के नेता निर्दलीय लड़ेंगे। इस वार्ड से बीजेपी के भुपिंदर सिंह ने भी अपने पेपर तैयार किए हैं। इस वार्ड के अंतर्गत सदाशिव एनक्लेव, गोल्डन इस्टेट, विकास नगर, वधावा नगर, प्रशांत विहार, भारत एनक्लेव, शगुन अपार्टमेंट और हर कृष्णा एनक्लेव शामिल हैं।

वार्ड नंबर-5

वार्ड-5 से या 29 से जगतार सिंह (अकाली दल से) ने अपने पेपर तैयार किए हैं। इस वार्ड के अंतर्गत गोविंद विहार, हेम विहार, गुरुनानक नगर, अमृत विहार विशाल एनक्लेव हैं। जबकि वार्ड-29 के तहत हाईलेंड सोसायटी, कलगीधर एनक्लेव, प्रशांत विहार का कुछ हिस्सा, निर्मल इस्टेट, न्यू गोविंद विहार, सन्नी एनक्लेव है।

वार्ड नंबर-4

सैनी विहार फेज 1, गिल कॉलोनी, मॉडर्न एनक्लेव एक और दो, एकता विहार, सिमरन अपार्टमेंट से (महिला आरक्षित) निर्दलीय उम्मीदवार सुनीता जैन के पेपर तैयार किए गए। वे आज नॉमिनेशन फाइल करेंगी। इसी वार्ड से पूर्व पार्षद मनीषा मलिक ने भी अपने दस्तावेज बना दिए। अभी नॉमिनेशन फाइल नहीं किया। दोनों का कड़ा मुकाबला होगा।

जीरकपुर एमसी ऑफिस में चुनाव से पहले जरुरी दस्तावेजों की फाइल तैयार करते लोग।

{कैंिडडेट्स प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने सपोर्टिंग फाइल बनाने में जुटे रहे

{कई निर्दलीय लोगों ने पेपर वर्क पूरा किया, कोई नॉमिनेशन नहीं