पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बलटाना मोड़ पर ध्यान दे एमसी

बलटाना मोड़ पर ध्यान दे एमसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^यहंा पर सड़क को टूटे हुए तीन महीने से ज्यादा समय हो गया है। जीरकपुर नगर परिषद के अफसर इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसकों जल्द से जल्द ठीक करवाना चाहिए यहां पर लोगों को रोजाना इस मोड़ से आने जाने मे दिक्कत रही हैं। यहां पर एक्सीडेंट की संभावना बनी रहती हैं। नगर परिषद के अफसरों को लोगों की मजबूरी समझनी चाहिए। लोग हर रोज परेशान हो रहे हैं। विष्णु

भास्कर न्यूज | जीरकपुर

बलटानाशहरका एक अहम हिस्सा है। यहां पर सबसे ज्यादा लोग रहते हैं। ये लोग रोजाना बलटाना मोड़ से आत जाते हैं।

बलटाना मोड़ पर एक तरफ सड़क का बुरा हाल है, वहीं दूसरी तरफ यहां पर एक 6 फुट लंबा गड्‌ढा है। जिसमें अब केवल पत्थर ही दिखाई देते हैं। ऐसे में लोगों को यही डर लगता है कि कहीं इन पत्थरों से टकराकर गिर जाएं। साथ ही यहां पर चौराहा है जहां पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है। इसी कारण यहां पर एक्सीडेंट का खतरा ज्यादा है। यह मोड़ अब बहुत ज्यादा खतरा बन चुका है। लोगों को भी यहां पर बड़े ध्यान से गुजरना चाहिए। इस बारे में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह ने बताया कि यहां पर अब कई जगह सड़क बनाने का काम शुरू हो जाएगा। बलटाना मोड़ का भी काम जल्द किया जाएगा।

बलटाना मोड़ की यह हालत हुए तीन महीने से ज्यादा समय हो गया है और आए िदन लोगों को परेशानी हो रही है।