- Hindi News
- कई जगह कनेक्शन नहीं, जहां कनेक्शन दिया वहां पानी नहीं
कई जगह कनेक्शन नहीं, जहां कनेक्शन दिया वहां पानी नहीं
^यहां पर पानी की सप्लाई से संबंधित बात है तो हम चैक करवा लेते हैं। क्यों लोगों को दिक्कत पेश रही है। उसके बाद कोई शिकायत नहीं रहेगी। -परविंदरसिंह , कार्यकारीअधिकारी, जीरकपुर एमसी
^हमारे यहां पर हमारे पास एक ही ऑप्शन है केवल बाहर से पानी खरीदकर लाना और फिर पीना। नहीं तो हमें पानी नसीब ही हो। इससे दिक्क्तें बहुत हैं। अब दुकान में कोई ग्राहक आया है तो उसको समय पर पानी ही मिले तो हमारे क्या रैपूटेशन रह जाएगी। -संदीप
^हमारे यहां पर पानी 15 दिन तक नहीं आता है। आता भी है तो उसका प्रैशन इतना लो होता है कि आप उसमें से किसी भी कनटेनर में पानी नहीं भरना नही चाहेंगे। क्येांक आधा घंटे में एक लीटर भरता है हमारे इलाके में। इससे अच्छा तो मेाटर है। जल्दी हो जाता है काम -अशोक
भास्कर न्यूज | जीरकपुर
चंडीगढ़जीरकपुरहाईवे के साथ दुकानदारों के लिए पीने का पानी भी मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसा इसलिए है कि यहां पर पानी आता ही नहीं है। कई जगह तो पानी का कनेक्शन ही नहीं दिया गया है अौर जहंा पर कनेक्शन हैं वहंा पर तो पानी का प्रेशर इतना लो है कि वहां से पानी भरना मानों सारा दिन लगा देने के बराबर है। बूंद-बूंद करके पानी आता है। जहां पर कनेक्शन नहीं िदया गया है वहां पर लोगोें को या तो मोटर से काम चलाना पड़ता है।