पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशहरे पर पंजाबी गायक रणजीत बावा मचाएंगे धमाल

दशहरे पर पंजाबी गायक रणजीत बावा मचाएंगे धमाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलटानामेंहर साल दशहरे का आयोजन करने वाला यूथ वेलफेयर क्लब इस बार में लोगों के लिए दशहरे का आयोजन कर रहा है। क्लब के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। इसमें क्लब के चैयरमैन मलकीत सिंह, प्रधान पंकज गुप्ता, वाइज चेयरमैन हरजिंदर सिंह सोही, जनरल सक्रेटरी एसके भनोट ने अन्य मेंबर को तैयारियां शुरु करने को कहा। मलकीत ने बताया कि बलटाना के रामलीला ग्राउंड में दशहरे पर पंजाबी सिंगर रणजीत बावा रंगारंग प्रस्तुति देंगे। कप्तान कामा और मिस प्रीित की जोड़ी भी प्रस्तुति देंगे। मुख्य अतिथि विधायक मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमसी के पूर्व प्रधान कुलविंदर सोही करेंगे। मीटिंग में क्लब कें मेंबर जसबीर खान, संजीव कुमार गुप्ता, हरदीप सिंह, गुरतेज सिंह, गुरजीत सिंह सैनी, अवतार सिंह, गुरुप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, सलीम खान, खुशपिंदर शर्मा अन्य सदस्य मौजूद रहे। यूथ वेलफेयर क्लब बलटाना एक एेसा क्लब है जो िहन्दू, सिख और मुसलमान तीनों धर्म से जुड़े लोगों का एक मंच है। यह इस क्लब का 14वां दशहरा होगा।

रणजीत बावा

यूथ वेलफेयर क्लब की मीटिंग हुई, इस बार भी रामलीला ग्राउंड में दशहरा आयोजित कराएगा क्लब।