ढकोली में नहीं लग रहे बिजली के मीटर
जीरकपुर | ढकोलीमें कई जगह मीटर सड़ने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। यहां के लोग कई बार पावरकॉम ऑफिस में गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने कहा कई बार पावरकॉम के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। जिस कारण अब लोगों में पावरकॉम के खिलाफ रोष है। यहां तक ढकोली के अंदर आने वाले गांवों में भी मीटर की कमी पाई गई है। वहां पर भी छह महीने से ऊपर हो गए पर नहीं लगाए गए हैं। पावरकॉम के पास इस समय मीटर की कमी है। लोगों को मीटर पहुंचाने में उसको बहुत ज्यादा समय लग रहा है। उसके साथ ही यहां पर मीटर चलने से लोग ज्यादा खफा हैं। ढकोली में नए मीटर वहीं पर लगने हैं जहां पर सबसे ज्यादा जले हैं।