पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव छत में भी सड़कों की मरम्मत की जाए

गांव छत में भी सड़कों की मरम्मत की जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवछतमें तीन जगह एंट्री प्वांइट हैं। तीनों जगह ही सड़क का इतना बुरा हाल है कि यहां से अगर को तेज वाहन निकाले तो वो गिर ही जाए। एंट्रेंस की सड़कों का ही हाल बुरा है। बाकी जगह गलियेां का हाल एंट्रेंस से कहीं ज्यादा बहतर है। इन तीनों प्वाइंट पर पहले कहा गया कि चुनाव से पहले सड़क बनेगी उकसे बाद कहा गया की चुनाव के बाद सड़क बनेगी दोनो बार ही यहां की सड़क नही बनी। लोगों को केवल आसवासन ही मिले हैं। काम एक बार भी नहीं हुआ है। यहां पर आने वाले रिश्तेदार भी लोगों को कहते हैं कि आपका गांव छतबीड के साथ होने के बाद भी यहां पर इतना ज्यादा बुरा हाल है। उसके साथ यहां पर बाहर से आने वाले राहगीर भी अचंभित रह जाते हैं की एंट्रेंस पर इतना बुरा हाल है और अंदर की गलियां ठीक हैं। उनको इतन ज्यादा बुरा हाल नहीं है। एक कारण और है सड़क बनने का की यहां लोग कई राजनैतिक पार्टी में विभाजित हैं। गुटबाजी के चक्कर में सड़क का काम नहीं हो पा रहा है। हर कोई सड़क बनवाने का क्रेडिट लेना चाहता है। ऐसे में गांव वासियों को सारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।