पीरमुछल्ला में सड़क की हालत बेहद खराब
पीरमुछल्ला में सड़क की हालत बेहद खराब
जीरकपुर| ढकोली-पीरमुछल्लारोड पर यहां बॉलीवुड हाइट्स टू के बाहर सड़क की हालत बेहद खराब है। पंचकूला हाइट्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसाेसिएशन के प्रधान सुधीर वासुदेवा ने सड़क की हालत के बारे में यहां के पूर्व सरपंच जगदेव सिंह को अवगत कराया। जगदेव सिंह ने कहा कि सड़क को बनाने के बारे में विधायक मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा को बताया जाएगा। सड़क पानी गिराने से टूट रही है।