तेज रफ्तार बाइक के आगे अचानक आई गाय
तेज रफ्तार बाइक के आगे अचानक आई गाय
जीरकपुर| जीरकपुर-पंचकूला रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक के आगे अचानक एक गाय के आने से हादसा हो गया। सेखों पैलेस के पास सड़क के बीच गाय आने से जीरकपुर से पंचकूला की ओर जा रहा विवेक मोटरसाइकिल समेत गाय से टकरा गया। हालांिक विवेक को ज्यादा चाेटें नहीं आई। पर उसकी बाइक को काफी नुकसान पहुंचा है। इस रोड पर सड़क पर कई गायें खड़ी रहती है।