पीएसपीसी कमेटी के प्रधान बने कुंवर
पीएसपीसी कमेटी के प्रधान बने कुंवर
जीरकपुर|आजपीएसपीसी फार्मा मैनेजर प्रोटेक्शन कमेटी की जनरल बाॅडी की मीटिंग हुई जिसमें हलका विधायक एनके शर्मा मुख्य मेहमा के तौर पर शामिल हुए। कई फार्मा कंपनियों के करीब 200 मैनेजर शामिल हुए। मीटिंग के दौरान सर्व समिती से कुंवर चोपड़ा को कमेटी का प्रधान बनायाा गया। नीरज गिरी को जनरल सेक्रेटरी, राहुल नारकंडा को उप प्रधान, सुरिंदर सिंह दुआ को उप सचिव इंदर मोहन को कैशीयर चुना गया। कुंवर चोपड़ा ने कहा कि वह फार्मा मैनेजरों को आने वाली समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाएंगे।