पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरनेट चलने का बहाना बताकर ड्राइवर्स को किया जा रहा है परेशान

इंटरनेट चलने का बहाना बताकर ड्राइवर्स को किया जा रहा है परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेल्सएंडटैक्स बैरियर पर रोज रोज होने वाले रश से केवल ड्राईवर्स ट्रांसपोटर्स ही नहीं, बल्कि जीरकपुर के व्यापारी भी हताश हो गए हैं। जहां पर काम 15 से 20 मिनट में होना चाहिए। वहीं पर यहां पर काम 4 घंटे में होता है। क्योंकि रोजाना ही ड्राइवर्स ट्रांसपोटर्स को कह दिया जाता है कि इंटरनेट खराब हो गया है। व्यापारियांे का कहना है कि बैरियर को स्टाफ उनको पूरी तरह सहयोग नहीं करता है। ही एक समय पर सारी बिल लिए जाते हैं। व्यपारियों का यह भी कहना है कि जानबूझकर उनको तंग किया जाता है। बार बार इंटरनेट खराब हाेने का बहाना बनाया जाता है। अपनी मर्जी से ही रूल बना दिए जाते हैं। उसको बाद में तोड भी दिया जाता है। यहां तक की कई ड्राईवर्स का कहना है कि बिल पास करने मोहर लगाने के लिए 15 रुपए है पर हमसे 40 से 50 रुपए ले रहे हैं बैरियर कर्मचारी जोकि गलत बात है। अगर किसी को फॉर्म फिल करवाना है तो उसके लिए भी अलग से चार्ज लिया जाता है। जो की इसी बैरियर पर हो रहा है। सेल्स टैक्स के बैरियर पर हर उस माल की एंटी होना जरूरी है जो यहां से पास हो रहा है। हर बैरियर इंफॉमेशन कलैक्टशन सेंटर है। यहां पर सभी ड्राईवर आते हैं। अपनी बिल की एंट्री करवाकर जाते हैं।

सेल्स टैक्स बैरियर पर रोजाना ही लंबी-लंबी लाइनें लगती हैं।

व्यापारी नरेश गुप्ता का कहना है कि जानबुझकर कई बार फॉर्मं पर गलत जानकारी भर दी जाती है ताकी हम लोग परेशाान होते रहें। ऐसा कई बार मौका अाया है कि जब टीईएन नंबर गलत भरा गया है। उसकी जिम्मेदारी हम पर थोप दी जाती है।

बैरियर पर ड्राइवर हैं संदीप शर्मा, जगतार सिंह उनके साथियों का कहना है कि हमसे बैरियर के कर्मचारी फॉम लेने मोहर लगवाने के लिए 50 रुपए चार्ज करते हैं। जबकी 15 रुपए चार्ज करने चाहिए। एेसा कई साल से हो रहा है।

फॉर्म फिल करने के लिए भी चार्ज किया जा रहा

यहांके व्यापारी बी मार्कन का कहना है कि बैरियर पर ग्राउड फलोर पर तो इनफॉर्मेशन सेंटर है। वहीं पर फस्ट फलोर पर लडके हैं जो बिल भरते हैं। उकसे लिए वो ड्राईवर्स से 50 रुपए चार्ज करते हैं। यहीं नही जब ड्राईवर्स निचे फॉर्म भरवाने के लिए जाते हैं तो उनके साथ सही व्यावहार नहीं किया जाता है।

सीएंडएफ एशोसिएशन के प्रधान अमित जैन ने कहा कि जब एक फॉर्म में मल्टीबिल बिल फिल करने का प्रोविजन है। हर बार नया फॉर्म भरा जाएगा तो वो हमसे 15 रुप