जीरकपुर में नहीं हो रही रोड की मरम्मत
जीरकपुरसेकालका हाईवे को जाती सड़क की हालत िदन दिन खराब होती जा रही है। यहां िपछले साल मई से सड़क की मरम्मत नहीं की गई। रोड की मरम्मत की शिकायत बलटाना, ढकोली, गोडाउन एरिया के लोगों ने दुकानदारों ने दर्जनों बार एमसी को िशकायत भी दे चुके हैं। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
हर बार आश्वासन दिया जाता है कि यह सड़क चुनाव के बाद बन जाएगी। उसके बाद भी इसको नहीं बनाया गया। उसके बाद एमसी का अब कहना है िक इस रोड को बरसात के कारण नहीं बन रही है। लेकिन अब तो बारिश भी नहीं होती है। रोड पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कालका हाईवे को जाती सड़क की मरम्मत के लिए लोगों ने कई बार शिकायत एमसी को दी।
^यहां से रोजाना ढकोली की ओर जाता हूं। सड़क की हालत खराब होने का एक सबसे बड़ा कारण यह भी रहा है िक इस रोड पर बरसाती पानी की िनकासी के िलए कोई प्रबंध नहीं िकए गए हैं। यह रोड िपछल्े साल केवल दो माह में ही टूटनी शुरू हो गई थी। -भारतभूषण, ढकोलीिनवासी
^इस अभी बरसात के कारण हमने काम बंद किया हुआ था। अब सड़क का काम दोबारा शुरू किया जाएगा। उसके बाद कालका हाईवे को जा रही सड़क की मरम्मत भी कर दी जाएगी। सड़क रिपेयर होने के बाद लोगों को परेशानी नहीं होगी। -परविदरिसंह, ईओ,जीरकपुर एमसी
^इस रोड की िपछले साल मई माह में रिपेयर हुई थी। हमें उम्मीद थी की यह रोड सही बनी रहेगी। हमें अब इस रोड से जाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। उकसे बाद दो माह बाद अगस्त 2013 में यह टूटने लगी है। उसके बाद से इसका हालत दिन प्रतििदन खराब ही होती चली गई। पवनकुमार, दुकानदार