- Hindi News
- बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री से भरा ट्रक भेजा
बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री से भरा ट्रक भेजा
जीरकपुर| भारतीयजनता पार्टी के युवा मोर्चा मंडल जीरकपुर के प्रधान विनोद शर्मा की अगुवाई में वार्ड नंबर दो के बाशिंदों ने जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए राहत सामग्री एकत्रीकरण शिविर लगाया गया। दान की गई इन वस्तुओं से भरा ट्रक भाजपा के नरिंदर गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवा मोर्चा के उपप्रधान विश्वनाथ भट्ट, सुरिंदर शर्मा, भूपिंदर वालिया अन्य मौजूद रहे।