पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेज 3 के सनातन धर्म शिव मंदिर निकाली शोभायात्रा

फेज 3 के सनातन धर्म शिव मंदिर निकाली शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैणीविहारफेज 3 स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर मश्रीमद देवी भागवत पुराण कथा का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में सुबह 11 बजे सनातन धर्म मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। जो शिव मंदिर से शुरू होते हुए , सैणी विकार फेज 1, 2, 3, 4, 5, हरमिलाप नगर फेज 1, 2 होते हुए पूरे बलटाना का भ्रमण किया। शाम को 4 बजे श्रीमद देवी भागवत पुराण कथा के पहले दिन कुरुक्षेत्र से आए शुकदेव महाराज ने प्रवचन किए और माता की महिमा के बारे में श्रद्धालुओं को बताया। उन्होंने बताया की माता करूणा की सागर है। नाराज होकर भी अपने भक्त इंसान को सुधरने का मौका जरूर देती है। उन्होंने कहा कि इंसान को अपने जीवन में दुखों से छुटकारा चाहिए तो मां की भक्ति में ध्यान लगाएं। जो अपने जीवन में मां की भक्ति नहीं करते हैं वे दुखी रहते हैं। उनके पास सबकुछ होता पर धैर्य नहीं होता। घर में शांति नहीं होती। माता ने राक्षसों को नाश किया था क्योंकि उनकी नियम प्रवृत्ति गलत थी। अगर वो सही का साथ देते तो माता उनका नाश नहीं करती। राक्षस का अर्थ आज के जीवन में सबसे पहले हमारे अंदर के घमंड से है, जिसको तोड़ना बहुत जरूरी है। सभी नेक इंसान की सेवा करें उनका सम्मान करें। जरूरतमंदों की मदद करें। सदभाव ही आपको हर बुराई पर जीत दिलाएगी। साथ ही सच्चे गुरु की हमेशा सेवा करें।