पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाजीपुर के पार्क में होगी बैडमिंटन, हैंडबाॅल और टेनिस कोर्ट की सुविधा

गाजीपुर के पार्क में होगी बैडमिंटन, हैंडबाॅल और टेनिस कोर्ट की सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुरमेंअब तक लोगों को शिकायत है कि यहां पार्क और खेलने के लिए स्टेडियम की कमी है। जीरकपुर नगर परिषद के अफसरों को इस बात की शिकायत कई लोग दे भी चुके हैं। यह इस शहर के लोगों के िलए एक अच्छी खबर है। जो प्लानिंग यहां गाजीपुर में करीब 100 एकड़ जमीन पर पार्क और स्टेडियम बनाने की है अगर उसे सही तरीके से पूरा किया गया तो यह इस शहर के लोगांे के लिए अब तक का सबसे बड़ा तोहफा होगा। इससे लोगों को काफी फायदा होगा। गाजीपुर में करीब 100 एकड़ जगह में लेजर वैली की तरह पार्क तो विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा इस पार्क में खेलों के लिए भी काफी कुछ है। लेजर वैली के साथ ही दर्जनों एकड़ में यहां कुछ स्टेडियम बनाने की योजना है। यहां बैडमिंटन, हैंडबाॅल, टेनिस कोर्ट कई खेलों के लिए स्टेडियम होेंगे। ताकि यहां लाेग सैर करने के साथ गेम्स में भी हिस्सा ले सकें। विधायक मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने कहा कि इस पार्क को बनाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया इसी महीने पूरी हो जाएगी। इसके बाद इस पर काम चलेगा। इस पार्क को बनाने से यहां बच्चों को इसके अंदर बने स्टेडियम की कमी दूर हो जाएगी।

^गाजीपुर मंे पार्क बनने की खबर काफी समय से सुन रहा हूं। अब एमसी को कई काम करने हैं। बलटाना मंे पार्क बनाना है। हरजोतसिंह

^गाजीपुर में बनने वाला पार्क यहां के लोगों को बड़ा तोहफा है। यहां अब तक ऐसे पार्क की जरुरत है। विधायक मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने कहा कि यह काम जल्दी पूरा हो जाएगा।

^अगर गाजीपुर में इतना बड़ा पार्क बना रहा है। खेलों को लेकर यहां की नगर परिषद इस तरह काम कर रही है तो इससे बड़ी कोई नहीं है। अशोकसिंगला

बलटाना में पुलिस चौकी के पास बना पार्क भी िपछल दिनो बारिश के बाद यहां कचरे से भी गया। इसके बाद यहां लोगांे ने आना जाना ही छेाड़ा है। इस पार्क के साथ पड़ी नगर परिषद की जमीन पर भी पार्क बनेगा। इसके बारे में एन के शर्मा ने कहा कि पार्क को ऐसा बना रहे हैं जिससे बड़ा जोिंगंग ट्ेक हाेाग। तमाम खेलों की सुविधा होगी। यहां दो चार चाल में इस तरह का सामूहिक पार्क होंगे जिसमें खेलों को प्रमोट किया जा सके।

बलटाना में बना पार्क भी होगा बड़ा