- Hindi News
- जीरकपुर. जयपुरियासनराइज सोसायटी में शनिवार रात \"डांडिया उत्सव\' का आयोजन
जीरकपुर. जयपुरियासनराइज सोसायटी में शनिवार रात \"डांडिया उत्सव\' का आयोजन
जीरकपुर. जयपुरियासनराइज सोसायटी में शनिवार रात \\\"डांडिया उत्सव\\\' का आयोजन किया गया। उत्सव में सोसायटी की करीब 200 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। सोसायटी में इसकी तैयारी बीते एक माह से चल रही थी। डांडिया सिखाने के लिए खासतौर पर गरबा डांसर्स को गुजरात से बुलाया गया था जोकि रोजाना एक घंटा महिलाअों को डांडिया की ट्रेनिंग दे रहे थे। डांडिया उत्सव में भाग लेने वालों में नीना बेदी, निशा खन्ना, रश्मि वर्मा, कविता खन्ना, रेणुका कौल, ज्योति किचरू, ज्योति मदान, आरती रस्तोगी, निशा, अर्चना, गुंजन, शिखा, शशि गुप्ता, रमा ढींगरा, वंदना गांधी, अमिता कौशिक आदि शामिल थी। सानवी, गुंजन और महक कौशिक ने अलग अलग गीतों पर डांस पेश किया।
जयपुरिया सनराइज सोसायटी में \\\"डांडिया उत्सव\\\'