- Hindi News
- हेल्पिंग हैंड संस्था ने खोला सिलाई सेंटर
हेल्पिंग हैंड संस्था ने खोला सिलाई सेंटर
हेल्पिंगहैंड फॉउनडेशन एनजीआें ने रविवार को अंबेदकर कलोनी ढकोली में सिलाई ब्यूटीशियन कोर्स करने के लिए एक सेंटर खेाला है। जिसको उदघाटन रविवार को डीसी ऑफिस में स्थित नामदार करमजीत कौर ने किया। यहां कुल 8 सिलाई मशीन अभी उपलबध हैं। इसके साथ ब्यूटीशियन का सामान भी उपलब्ध है। यहां पर दो टीचर नियुक्त की गई हैं। एक यहां पर अािर्थक रूप से कमजोर बच्चो ंको सिलाई सिखांएगी और दूसरे यहां पर ब्यूटीशियन का कोर्स करवाएंगे। फाउंडेशन की डॉयरेक्टर एन के बरार ने बताया कि यहां पर करीब सुबह 10 से 12 बजे तक कोर्स करवाया जाएगा। अभी तक उन्होंने इसके लिए फीस तय नहीं की है।