फर्नीचर मार्केट में मेनहोल में फंसी कार
जीरकपुर में कई जगहों पर खुले पड़े ड्रेन लाइन के मेन होल सड़क पर चले रहे वाहनों के लिए खतरनाक सािबत हो रहे हैं। बलटाना की फर्नीचर मार्केट में खुले पड़े एक मेनहोल में एक गाड़ी का अगला टायर फंस गया। ड्राइवर को यह दिखाई नहीं दिया। गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। यहां अब तक कई गाडि़यां के टायर फंस चुके हैं। फर्नीचर मार्केट के प्रधान परमजीत सिंह ने कहा कि यहां इस मेन होल के कारण कई दोपहिया वाहन चालकों को चोट भी चुकी है। मेनहोल का कवर कोई ले गया है। पर इसकी मरम्मत नहीं की गई। फोटोभास्कर