- Hindi News
- डेढ़ साल पहले खंभे लगाए पर नहीं लगा ट्रांसफाॅर्मर
डेढ़ साल पहले खंभे लगाए पर नहीं लगा ट्रांसफाॅर्मर
जीरकपुरमेंपॉवरकाम के काम करने का तरीका ही अलग ही है। यहां बलटाना की हाईलैंड सोसायटी के लेागों की शिकायत है कि यहां डेढ़ साल पहले ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए खंभे गाड़े गए। पर आज तक उन पर ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगा।
इस्टीमेट और सभी काम पूरे करने के बाद यहां ट्रासफाॅर्मर लाया भी गया। उसके बाद उसे कहीं और ले गए। यहां के पूर्व पार्षद जगतार सिंह ने कहा कि लोगों को इस बात का रोष है कि इस काॅलोनी के नाम पर ट्रांसफाॅर्मर जारी होने के बाद उसे यहां से ले जाया गया। यहां ट्रासफार्मर की कमी के कारण बिजली में कटौती की कई बार लोग शिकायत करते है। डेढ़ साल पहले जिस जेई ने यहां दौरा किया। उसके बाद तीन और जेई यहां आकर बदल गए पर ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगा। शहर में कई जगहों पर लेागांे को इस बात की शिकायत है कि जिन जगहों पर पावरकाॅम को समय पर काम करना चाहिए वहां नहीं होता है कहीं और ही कर्मचारी लगे होते हैं।