दयालपुरा में सड़क पर पार्क होते हैं ट्रक
दयालपुरा में सड़क पर पार्क होते हैं ट्रक
जीरकपुर|दलालपुरानिवासी पिछले दो सालों से मांग कर रहे हैं कि पटियाला हाईवे के दोनों तरफ लगे ट्रकों को हटाया जाए। दयालपुरा चौक पर गांव को जाते मोड़ के साथ इतने ज्यादा ट्रक खड़े रहते हैं कि वहां से आना जाना मुश्किल हुआ है। पटियाला हाईवे पर वाहन चलाते वक्त कई बार तो यह नहीं पता चलता है लोगों को जब अचानक मोड़ दिखाई देता है तो वो एकाएक ब्रेक लगा देते हैं एक्सीडेंट होने का खतरा बढ़ जाता है।