- Hindi News
- पांच दिन में काम शुरू नहीं तो देेंगे धरना
पांच दिन में काम शुरू नहीं तो देेंगे धरना
शहरमें ज्वाइंट एक्शन काॅर्डिनेशन कमेटी के पदाधिकारी, सोमवार को एमसी के ईओ परमिंदर सिंह से मिले। काॅर्डिनेशन कमेटी पदाधिकारियां ने कहा कि गत दिनों यहां जमुना एन्क्लेव इसके आसपास की रिहायशी कॉलोनियाें में सड़कें टूटने, अन्य बुनियादी सुविधाओं पर काम होने को लेकर जो अनशन रखा गया था। उसको तोड़ने के लिए जो वादे किए गए वे पूरे नहीं हुए। अब 5 दिन के अंदर सड़कें बनाने का काम शुरु नहीं िकया तो यहां एमसी ऑफिस के बाहर अनशन पर बैठा जाएगा।