पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • के एरिया लाइट पॉइंट पर दिखावे के लिए खड़े रहते हैं ट्रैफिक पुलिस

के एरिया लाइट पॉइंट पर दिखावे के लिए खड़े रहते हैं ट्रैफिक पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
के-एरियाबलटाना लाइट पॉइंट पर से जीरकपुर, बलटाना, ढकोली के ट्रैफिक के अलावा जीरकपुर-कालका नेशनल हाईवे का ट्रैफिक गुजारता है। यहां कई हादसे हो चुके हैं। एक बुजुर्ग की भी मौत भी हो चुकी है। ट्रैफिक लाइट्स जलने के कारण यहां पर अक्सर एक्सीडेंट तो होते ही है। यहां सबसे ज्यादा खतरा स्कूली बच्चों को बना हुआ है। के एरिया के सामने सेंट्रल स्कूल है। इनमें प्लेवे से लेकर 12वीं तक एक हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ते ह़ै। दिन में दो बजे के समय यहां बच्चों को जानजोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ती है। ट्रैफिक कर्मी अपनी मर्जी से वहां पर खडे़ होते हैं। भी वो अपनी मर्जी से खडे होते हैं। उनको ट्रैफिक कहां जा रहा है इसकी कोई फिकर नहीं होती है। यही नहीं यहां पर रात को कम से कम 9.30 बजे तक ट्रैफिक पुलिस तैनात रहे। अभी दो दिन पहल ही एक महिला की ट्रक से टक्कर होने पर मौके पर ही मौत हो गई।

ऐसे में अगर वहां पर ट्रैफिक कर्मी भी तैनात होते तो शायद ये हादा नहीं हाेता। रात को साढे़ नौ बजे के बाद इतनी जरूरत नहीं हाेती, लेिकन उससे पहले यहां पर रश होता है। इसलिए लोगों की मांग है कि ट्रैफिक पुलिस यहां पर रहें ताकी ट्रैफिक का को कंट्रोल किया जा सके। इससे लोगों का ही भला हेागा।