पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा छोड़ने के लिए जरूरी इच्छा शक्ति दृढ़ संकल्प होना आवश्यक: स्वामी

नशा छोड़ने के लिए जरूरी इच्छा शक्ति दृढ़ संकल्प होना आवश्यक: स्वामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संसारमें मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए सर्वधर्म सद्भाव बेहद जरुरी है। शासकीय तौर पर संप्रदाय विशेष के साथ पक्षपात हमेशा अराजकता को जन्म देते हैं और इतिहास इसका गवाह रहा है। भबात के रामलीला मैदान में संगीतमय भागवत् सप्ताह के समापन पर स्वामी रामतीर्थ जी हरिद्वार वालों ने अपने प्रवचनों में कहा कि जब जब सांप्रदायिक भाव हावी हुए हैं तब तब धर्म की हानी हुई है। समाज में नरसंहार, जनसंहार धन का विनाश हुआ है और देश विभाजन की ओर अग्रसर हुए हैं। स्वामी जी ने उक्त विचार इराक सीरिया में चल रहे शिया सुन्नी के बीच गृह युद्ध के संदर्भ में कहे। उन्होंने कहा कि आपसी मेल मिलाप से कट्टरता की भावना का नाश होता है। उन्होंने समाज में नशों से पीडि़त लोगों को नशा छोड़ने के गुर भी बताए। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ने के लिए जरूरी इच्छा शक्ति के साथ दृढ़ संकल्प होना आवश्यक है। दूसरा, पुरानी संगत से दूर रहने की उपाय किए जाए। इसके अलावा खुद को धार्मिक, सामाजिक, पारिवारिक एवं अपने कारोबारी कार्यों में जितना हो सके, व्यस्त रखा जाए। उन्होंने गौरक्षा के बारे भी लोगों को जागरुक किया।