पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बभात में सीवरेज सिस्टम खराब, कई दीवारें धंसी

बभात में सीवरेज सिस्टम खराब, कई दीवारें धंसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बभातमेंजैन मोहल्ले में सीवरेज सिस्टम खराब हो गया है। कई घरों को नुकसान हो रहा है। यहां कई मकानों की दीवारों में दरारें आने की लाेग शिकायत कर रहे हैं। एक घर की दीवाराें का कुछ हिस्सा भी गिर गया। लोगों ने सीवरेज डालने वाले ठेकेदार पर काम ठीक ना करने का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। भबात निवासी हैप्पी गुज्जर, हैप्पी जैन, नीरज जैन, शंैकी जैन और माेहल्ला वािसयों ने बताया कि करीब एक साल पहले उनकी गली में सीवरेज डाली गई थी टाईलें लगाई गई थी लेकिन सीवरेज डालने वाले ठेकेदार ने सीवरेज लाइनों को ठीक से नहीं जोड़ा जिस कारण पानी पाइपों में जाने की बजाए घरों की नीवें में घुसने लगा। गौरलतब है कि करीब सभी घरों में दरारें गई हैं फर्श धंस गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले हैप्पी गुज्जर के घर की दीवार भी करीब दो फुट धंस गई थी, गनीमत यह रही कि वह बाहर वाली दीवार थी अगर घर के अदर की दीवार धंसती तो कोई हादसा हो सकता था। सीवरेज डालने वाले ठेकेदार की कथित अनदेखी के ठीक काम करवाने के कारण हुआ। उन्होंने नगर काउंसिल के काम काज काज पर भी सवाल उठाए कि बिना जांच के कैसे ठेकेदार का लाखों रुपए का बिल पास भी कर दिया गया। लोगों ने मांग कि कि जिस ठेकेदार ने यह काम किया उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। नगर काउंसल के ईओ परविंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच होगी।