- Hindi News
- फेस्टिव सीजन आने से प्रॉपर्टी बाजार में हल्की हलचल
फेस्टिव सीजन आने से प्रॉपर्टी बाजार में हल्की हलचल
कईमहीनोंसे ठंडी पड़ी प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त में अब हल्की हलचल शुरू हो गई है। प्रॉपर्टी के रेट अब भी स्थिर हैं। जो मनमाने दामाें पर पहले सौदे होते थे। वे नहीं हो रहे हैं। अब ग्राहक को पता है कि बाजार में सौदे कम ही हो रहे हैं। प्रॉपर्टी जल्दी बिक नहीं रही है। इसलिए रेट को लेकर खरीददार बेहद सर्तक है। इस लाइन के कारोबारी भी अब लचीला पन अपनाने लगे हंै। सौदा करने में अगर रेट को लेकर बारगेनिंग भी करनी पड़े तो ग्राहक की बात सुन रहे हैं। ग्राहक की बात सुनने के अर्थ है कि काम को चौपट करना। इसलिए लोगों को पता है कि इस समय प्रॉपर्टी बेचने वाले लोगों की नहीं, बल्कि उनकी सुनी जाएगी। ग्राहक सौदा पक्का कर ले इसके लिए कारोबारी भी सोच रहे हैं कि ज्यादा कमाई करने के चक्कर में बढ़कर लोगांे की मर्जी से यहां काम किए जाएं।
6 महीने से सौदा नहीं
^ग्राहकआने शुरू तो हुए हैं पर अभी इस महीने कोई सौदा नहीं किया है। पिछले 6 महीने में एक भी सौदा नहीं किया। ही पूछने कोई आता था। -सुधीर खुराना
कीमतें में नहीं है बढ़ोतरी
^जीरकपुरमंे घर देख रहा हूं। इस समय यहां कीमतों में तो कोई बढ़ोतरी नहीं है, लेकिन तय नहीं कर पा रहा हूं कि फ्लैट लूं या इंडिविजुअल मकान लूं। -प्रकाश
जीरकपुर में 25-30 लाख से तीन मरला मकान मिल रहा है। इस कीमत में आने वाले मकान उन रिहायशी कॉलोनियां में है जो पुरानी हैं। उनमें मकान के आगे की सड़क 20 से 25 फुट तक ही चौड़ी है। अच्छी कॉलोनियां में इस साइज के मकान की कीमत 35 से उपर की डिमांंड की जा रही है। 4 मरले के मकान की कीमत 35 लाख से ऊपर है। हालांकि इसके उपर 4,5,6 7,8 9,10 मरले के मकानों के लिए भी नार्मल कीमतें रखी गई है। प्लाट या मकान की कीमत उसकी लोकेशन, काॅलोनी पर निर्भर करती है।
कई प्रोजेक्ट बनाने वाले मार्केट को देखकर निर्माण कर रहे
जीरकपुरमें रेजिडेंशल और कमर्शियल प्रोजेक्ट के निर्माण में एक सी गति नहीं है। यहां कुछ प्रोजेक्ट तेजी से बन रहे हैं तो कुछ महीनों से बंद पड़े हंै। िजनमें बुिंकंग अच्छी हो रही है वे बन रहे हैं।
25-30 लाख से शुरू
जीरकपुर में कई प्रोजेक्टों का निर्माण जाेरों पर चल रहे हैं।