यू-टर्न पर पार्क होती हैं मैक्सी कैब
यू-टर्न पर पार्क होती हैं मैक्सी कैब
जीरकपुर|शहरमें जेपी अस्पताल के आगे यू-टर्न बनाया गया है। जहां से लोग बलटाना ढकोली के लिए मुड़ते हैं। वहां पर सुबह के समय दोपहर को मैक्सी कैब पार्क होती हैं। इस बारे में कई बार ट्रैफिक पुलिस एमसी को शिकायत दी गई है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेागों का कहना है कि कैब चालक बिना पीछे देखे कहीं पर भी मोड़ काट देते हैं। यहां पर आधे से ज्यादा जगह पर कैब खड़ी रहती हैं। कैब खड़ी होने से लोगों को जगह कम मिलती है। ऐसे में एक्सीडेंट के चांस होता है। इनको यहां से हटाने की मांग लोग कर रहे हैं।