- Hindi News
- लोगों की मांग हुई पूरी, बलटाना में शुरू की गई सरकारी डिस्पेंसरी
लोगों की मांग हुई पूरी, बलटाना में शुरू की गई सरकारी डिस्पेंसरी
बलटानाके लोगांे के लिए शनिवार को यहां सरकारी डिस्पेंसरी खोल दी गई है। अब सोमवार से शनिवार तक इस डिस्पेंसरी में लोगों को रुटीन के चेकअप कई तरह के टेस्ट की सुविधा मिलेगी। यहां एक डाॅक्टर एक फार्मसिस्ट, नर्सेज अन्य स्टाफ होगा। शनिवार को डिस्पेंसरी का उद्घाटन विधायक मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने किया। सिविल सर्जन एसएमओ अन्य डाॅक्टर्स के अलावा यहां की पब्लिक भी मौजूद रही। शर्मा ने कहा कि अभी डिस्पेंसरी की लोगों की मांग पूरी कर दी है। अब आने वाले कुछ समय में अगर यहां एक बड़ी सीएससी की भी जरुरत पड़े तो वह भी बनाई जाएगी। बलटाना गांव में पुलिस चौकी रोड के पास डिस्पेंसरी खोली गई है। इस डिस्पेंसरी से बलटाना की दर्जनों कॉलोनियों को लोगांे को राहत मिलेगी। डिस्पेंसरी का सारा सामान यहां जोड़ दिया गया है।
डिस्पेंसरी शुरू करने के माैके पर एमसी के पूर्व प्रधान कुलविंदर सोही, मलकीत सिंह, प्रेम सिंह, जगतार सिंह, मनीषा, संदीव वर्मा, ओपी सिंगला, हनुमंत बहुगुणा, भुपिंदर सिंह, महावीर अग्रवाल, हरजीत सिंह मिंटा, हरबंस सिंह, शकुंतला आर्य शहर के कई लोग यहां बुलाए गए।