पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीरकपुर फ्लाईओवर पर रोड रेस में तीन की मौत के बाद सकुर्लर जारी

जीरकपुर फ्लाईओवर पर रोड रेस में तीन की मौत के बाद सकुर्लर जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेरेंट्स ही थमा देते हैं स्टूडेंट्स को चॉबियां

स्कूल्स मॉर्निंग एसेंबली में स्टूडेंट्स को ट्रैफिक रूल्स के प्रति जागरूक करें

जीरकपुरमेंफ्लाईओवर पर 6 फरवरी को हुए हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने शहर के सभी प्राइवेट सरकारी स्कूलों के लिए सकुर्लर जारी कर दिया है। सकुर्लर में स्कूल प्रबंधक को लिखा गया है वह मॉर्निंग एसेंबली में स्टूडेंट्स को ट्रैफिक रूल्स के प्रति जागरूक करेें और जो स्टूडेंट्स स्कूल मंे वाहन लेकर आते हैं वह लेकर आएं। उनको मोबाइल फोन भी लेकर आने दें। यह बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। डीएसपी ट्रैफिक रामचंदर इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह सोहल ने अपनी टीम के साथ जाकर शहर के सबसे बड़े स्कूल फेज 3बी1 स्थित मॉडल सीनियर सकेंडरी स्कूल में जाकर टीचर्स के साथ मीटिंग की। टीचर्स में स्टूडेंट्स पेरेंट्स के साथ आने वाले दिक्कतों को भी पुलिस के साथ सांझा किया।

डीएसपी ट्रैफिक रामचंदर इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह सोहल ने फेज 3बी1 स्थित मॉडल सीनियर सकेंडरी स्कूल में जाकर टीचर्स के साथ मीटिंग की।

प्रकाश कुमारी

अनु अोबरॉय

मोनिका

लीना गुप्ता

इंग्लिश लेक्चरर लीना गुप्ता, फिजिकल एजुकेशन लेक्चरर अनु अोबरॉय, कैमिस्ट्री लेक्चरर मोनिका और प्रकाश कुमारी, पॉलिटिकल साइंस लेक्चरर ने बताया कि स्कूल प्रबंधक तो छात्रों को मना करता है कि वह स्कूल में वाहन लेकर आएं। यहीं नहीं पेरेंटस टीचर मीटिंग में जब पेरेंट्स से इस इशू पर बात की जाती है तो यही कहते हैं कि उनके बच्चे फिर स्कूल कैसे आएं। ज्यादातर टीचर के साथ बहस करते हैं। पेरेंट्स ही बच्चों के हाथों में वाहनों की चॉबियां थमा देते हैं। इसलिए बच्चों के साथ-साथ उनके पेरेंट्स को भी समझाया जाएगा।

डीएसपी ट्रैफिक रामचंदर और इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह सोहल ने कहा कि पहले तो स्कूल प्रबंधक बच्चों को बता दें कि वह स्कूल में गाड़ी या बाइक लेकर आएं। कोई बच्चा बात नहीं मानता है तो स्कूलों के बाहर अासपास मार्केट में नाके लगाए जाएंगे और कोई विदाउट लाइसेंस ड्राइविंग करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।