- Hindi News
- चंडीगढ़ अंबाला रोड पर फ्लाईओवर के नीचे अवैध मंडी
चंडीगढ़-अंबाला रोड पर फ्लाईओवर के नीचे अवैध मंडी
जीरकपुरमें चंडीगढ़-अंबाला रोड पर फ्लाईओवर के नीचे अवैध मंडी ऐसी जगह लग रही है जहां गाड़ी रुकने की जगह नहीं है। अगर मंडी से सामान लेने के लिए कोई गाड़ी रोकता है तो वहां दुर्घटना होने के पूरी आशंका है। यह सब पुलिस और प्रशासन के सामने हो रहा है। मंडी से चंद कदमों की दूरी पर पटियाला चौक है। चौक पर हर समय यहां थाने की और ट्रैफिक पुलिस मौजूद रहती है। इसी सड़क पर एमसी के अधिकारी भी रोजाना िनकलते है। सभी को दिख रहा है कि यह मंडी गलत जगह पर लगी है इसके बावजूद भी शांत है। यहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
पुलिसऔर प्रशासन चुप क्यों: जीरकपुरको एक ओर प्लांड सिटी की तरह बनाने की कोशिश हो रही है वहीं यहां का प्रशासन एनक्रोचमेंट पर जरा भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। गली मोहल्लों में लगने वाली अवैध दुकानें तो इन अधिकारयिों को नजर नहीं आती है पर जो हाईवे के बीचों बीच दुकानंे लग रही है उनको अनदेखा करने के पीछे क्या मजबूरी है यह यहां की जनता जानना चाहती है। ऐसी क्या मबजबूरी है इन अधिकारियों की कि कार्रवाई करने से परहेज कर रहे हैं।
^अतिक्रमण हटाने के लिए यहां विंग बनाया गया है। अगर अधिकारी इसको लेकर लापरवाही दिखाएंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। परमिंदरसिंह, ईओ एमसी जीरकपुर
^फ्लाईआेवर के नीचे ब्यूटीफिकेशन का काम होने की बात हो रही थी। क्या यही ब्यूटीफिकेशन है। अगर आज यहां की ये अवैध फडियां नहीं हटाई गई तो कल को यहां दर्जनों लोग बैठने लग जाएंगे। फिर प्रशासन को इनको हटाना मुिश्कल हो जाएगा। मोहितशर्मा
^यहां मेन बाजार में नेशनल हाईवे का ट्रैफिक चलता है। ट्रैफिक को यहां काफी जगह नहीं मिलती हैँ। इस जगह पहले भी एक हादसा हो चुका है। यहां प्रशासन का किसी को डर नहीं है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट कई बार आदेश दे चुका है कि नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक को प्रभावित करने वाले कारणों को हटाया जाए। इसके बावजूद यहां कार्रवाई नहीं होती है। अजीतसिंह
जीरकपुर में चंडीगढ़-अंबाला रोड पर फ्लाईओवर के नीचे अवैध मंडी ऐसी जगह लग रही है जहां गाड़ी रुकने की जगह नहीं है।