एलएलबी करने के बाद पकड़ा गुनाह का रास्ता
सीबीआईकाफर्जी एसएसपी बने अमन कुमार और उसके तीन अन्य साथियों से जीरकपुर पुलिस ने रिमांड के दौरान पूछताछ में कई जानकारियां हासिल की। सीबीआई का फर्जी एसएसपी बने अमन कुमार को नाभा जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर जीरकपुर लाया गया है। उसका रिमांड 15 सितंबर तक चलेगा।
अमन ने बताया कि उसने कुरुक्षेत्र युिनवर्सिटी से बीए एलएलबी की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उसने यूपीएससी के पेपर भी दे रखे हैं। उससे पूछा कि इतने पढ़ने के बाद भी इस तरह का रास्ता अख्तियार करने की क्या जरुरत थी। उसने कहा कि मजबूरी थी। इसलिए यह रास्ता पकड़ा। लोगांे सेे एसएसपी बनकर रौब झाड़कर रुतबा िदखाकर ठगी करता था। इसके अलावा डकैती या लूट की किसी वारदात में वो कभी शामिल नहीं हुआ। आरोपी अमन कुमार को लुधियाना के एक वकील से भी संपर्क है। वह इन लेागांे के लिए किस तरह से काम करता है उस पर भी पुलिस जांच कर रही है। अमन कुमार वीआईपी रेाड पर माया गार्डन टू के जिस फ्लैट में रहता था वहां से पुलिस ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए है।