पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेन मार्केट में पानी की सुविधा नहीं

मेन मार्केट में पानी की सुविधा नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुरमें दुकानदारों की मांग है कि इस मार्केट को बने 20 साल से भी उपर हो गया है। लेकिन तो यहां पर सार्वजनिक टॉयलेट बनाया गया और ही यहां पर पानी कि टंकियां बनाई गई। जिससे आम यहां पर आने वाले लोगो को काफी दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा महिलाओं को परेशानी होती है। कई बार तो दुकानदारों से महिलाएं पानी मांगती हैं। यहां की दुकानदार बरजिंदर सिंह ने बताया कि जब हमसे कोई महिला पानी मांगती है तो खुद को शर्म जाती है, क्योंकि वे लाचार होकर दुकानदारों से पानी मांगती है। ऐसे ही बलटाना निवासी अटल तीवारी का कहना है कि वो अपना काम करवाने के लिए बैंक तक गए उसके बाद वहां पर उन्हें दो घंटे लग गए पर पीने का पानी नसीब नहीं हुआ। लोगों का सुझाव है कि नगर परिषद चाहे तो हाईवे के निचे पड़ी खाली जगह पर टॉयलेट बना सकती है। साथ ही मार्केट में पानी कि टंकी लगा सकती है। जिससे यहां पर आने वाले ग्राहकों को इस समस्या से निजात मिल सके।