- Hindi News
- फ्लाईओवर की सर्विस लेन की चौड़ाई बढ़ी, ट्रैफिक में राहत
फ्लाईओवर की सर्विस लेन की चौड़ाई बढ़ी, ट्रैफिक में राहत
अंबालाचंडीगढ़हाईवे पर जीरकपुर फ्लाईओवर तले सर्विस रोड की वाइडनिंग ट्रैफिक आवाजाही में काफी राहत लेकर आई है। फ्लाईओवर बनने के साढ़े पांच साल बाद चौड़ी की गई सड़क शनिवार को ट्रैफिक के लिए खोल दी गई।
बहरहाल, दूसरी तरफ वाइडनिंग का काम होना अभी बाकी है। फ्लाईओवर के तले पटियाला चौक से कालका चौक तक दोनों ओर सर्विस रोड की चौड़ाई 7.5 मीटर छोड़ी गई थी। ट्रैफिक के भारी दबाब के चलते 325 मीटर लंबी यह टू लेन सर्विस रोड तंग साबित हो रही थी। लोगों की चिरप्रतीक्षित मांग थी कि फ्लाईओवर के पिलर्स तक सड़क चौड़ी की जाए। फ्लाईओवर बनने के साढ़े पांच साल बाद अंबाला से चंडीगढ़ की ओर सड़क चौड़ी कर दी गई है। नैशनल हाइवेज की मंजूरी से इस सड़क की वाइडनिंग का कार्य जीएमआर कंपनी ने किया है।
जीएमआर के प्रोजेक्ट मैनेजर महिंदर गेरा सीओ जितेंदर शर्मा बताया कि चौड़ा करने के बाद टूलेन से थ्री लेन यानी 11.5 मीटर चौड़ी हो गई है। अब कालका चौक से पंचकूला की ओर मुड़ने वाले वाहनों के कारण लगने वाले जाम से राहगीरों को काफी राहत मिल रही है। यह राहत दोगुनी हो जाएगी जब अंबाला की ओर पटियाला की ओर मुड़ने वालों के लिए भी एक नई अलग लेन तैयार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि दूसरी तरफ वाइडनिंग का काम भी जल्द शुरु कर उसे इसी वर्ष पूरा कर लिया जाएगा।
सर्विस लेन की वाइडनिंग का काम काफी दिनों से चल रहा था। जिसे पब्लिक के लिए शनिवार को खोल दिया गया।