लोगों को नहीं मिल रहे बिजली के मीटर
ढ़कोलीमेंकई जगह मीटर सड़ने से लोगों को िदक्कतें उठानी पड़ रही है। यहां के लोग गई बार पावरकॉम के कार्यलय गए। वहां पर भी उनको खाली हाथ ही आना पड़ता है। बार बार चक्कर लगाने के बाद भी कई लोगों के मीटर नहीं लग रहे हैं। लोगों में पावरकॉम के िखलाफ रोष है। शहर में जहंा पर काम हो ना चाहिए वहां तक िबजली के मीटर क्यों नहीं पहुच पा रहे हैं। यहां तक ढ़कोली के अंदर आने वाले गावों में भी मीटर की कमी पाई गई है। वहां पर भी छह महीने से उपर हो गए पर नहीं लगाए गए हैं। पावरकॉम के पास इस समय मीटर की भारी कमी है। लोगों को मीटर पहुंचाने में उसको बहुत ज्यादा समय लग रहा है। यहां पर मीटर चलने से लोग ज्यादा खफा हैं। क्योंकि ढकोली में नए मीटर वहीं पर लगने हैं जहां पर सबसे ज्यादा जले हैं। लोगों की शिकायत है िक पावरकॉम के कारण मीटर सड़े, खामियाजा उनको भुगतना पड़ रहा है।
^हमारे पास पूरा स्टॉक है। िजन्हें दिक्कतें रही हैं वो सोमवार को मेरे पास आएं और अपने मीटर ले जाएं। इसके लिए कुछ फॉर्मेलटीज हैं। इसके बाद मीटर सबको दे दिया जाएगा। शमिंदरसिंह, एसडीओ,पावरकॉम
ढकोली के निवासी विकास को भी नया मीटर लगवाना है। उनको मीटर भी जल चुका है। जब उनको िबल ऑन एवरेज आया तो वो परेशान हो गए। इतना ज्यादा िबल जोकि पिछले 12 महीनों में नहीं आया है। उन्हेांने पावरकॉम के कर्मचारी से पूछा तो उसने कहा की िबल ऑन एवरेज में आपको वो बिल आता है जो कभी िपछले सालों में सबसे ज्यादा आया हो।
िबल ऑन एवरेज महंगा