वीआईपी राेड पर पार्किंग की जगह बनाई जाए
वीआईपीरोडपर दिन दिन अबादी बढ़ती जा रही है। वहां पर मॉल्स शॉप्स खुलती जा रही हैं। जिन में दिन दिन ग्राहकों की भीड भी बढ़ रही है। ऐसे में यहां पर लोगों की मांग है कि पार्किंग की व्यवस्था की जानी चाहिए। आने वाले दिनों में सड़क पर आम जनता को निकलने के लिए राह नहीं मिलेगी। अभी से ही लोग कई जगह सड़क पर ही अपने वाहन पार्क कर रहे हैं। यह एरिया डेवलप हो रहा है। लेकिन इस बारे में प्रशासन ध्यान नहीं दे हा है। जब यह एरिया डेवलप हो जाएगा। उसके बाद यहां पर पार्किंग के लिए जगह नहीं मिलेगी। अभी वैसे भी सड़क की चौड़ाई बढा़ने का काम भी शुरू होना है। वीआईपी रोड पर अभी से ही पार्किंग के लिए जगह रख दी जाए।
इससे यहां के लोगों को राहत ही मिलेगी। जैसे कि बलटाना में रोजाना ही जाम लगता है। क्येांकि वाहन सड़क पर खडे़ होते हैं। पार्किंग के लिए जगह नहीं है। वाहन सड़क पर खड़े हाेने से जाम लगता वहां का हर बशिंदा इस बात से परेशान है।
^महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब सड़क पर ही गाड़ी पार्क कर दी जाती है। ऐसे में गाड़ी रोड पर हाने से हमें चलने के लिए जगह नहीं मिलती है। ऐसे में अगर समय से पार्किंग बन जाए तो मुश्किल हो जाएगी। रीनाराज
^मैं वीआईपी रोड कई बार गया हूं। यहां पर कई बार मैंने देखा है कि वीआईपी रोड पर गाड़ी पार्क होती है। जिससे दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। आपको आगे से आता वाहन नहीं दिखाई देता। पंकजपंथ
^मैंै कल जा रहा था तो देखा कि वहीं गाड़ी पार्क थी। स्कॉपियो थी। जैसे ही उसके आगे गया तो अचानक मेरे सामने स्कूटर चालक गया। अगर गाडी पार्क होती तो उस स्कूटर को पहले ही देख लेता। राजेशगुप्ता