पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लाईओवर की सर्विस लेन की चौड़ाई बढ़ाने का काम एनएचएआई करे तेज

फ्लाईओवर की सर्विस लेन की चौड़ाई बढ़ाने का काम एनएचएआई करे तेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फ्लाईओवरकेएक तरफ कालका चौक से पटियाला चौक तक सड़क की चौड़ाई बढ़ा दी गई है। वहीं दूसरी तरफ चौड़ाई बढा़ने के लिए बल्लियां लगाई जा रही हैं। यहां पर अभी इसके आगे कोई काम नहीं किया गया है। जबकि फेस्टिवल सीजन चुका है। नवरात्र शुरू हो चुके हैं। दशहरा आते तक सड़क पर भीड़ दो गुणा हा जाएगी। इसको देखते हुए एनएचएआई को काम में और तेजी लानी चाहिए। वहीं पर लोगों का कहना है कि एक तरफ का काम तो फेस्टिवल सीजन से पहले कर दिया। दूसरी ओर का काम भी दशहरा तक पूरा हाे जाए तो आगे आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं होगी। जाम नहीं लगेगा। वहीं शुक्रवार को ओर शनिवार को भी जाम का सामना लोगों को करना पड़ा। एक तरफ तो सड़क चौड़ी करने के लिए बल्लियां लगाई गई हैं। दूसरी तरफ पटियाल चौक से अंबाला को जाने वाले सर्विस लेन की रिकार्पेटिंग का काम किया जा रहा है। उससे भी काफी रश है। जबकि इस विषय में लोगों का कहना है कि यह काम एनएचएआई को फेस्टिवल सीजन से पहले ही खत्म कर देना चाहिए था।

करीब10 से 12 फुट चौड़ी होगी सड़क: फ्लाईओवरनीचे दूसरी तरफ की ही तरह इस तरफ भी करीब 10 से 12 फुट सड़क चौड़ी की जाएगी। क्योंकि कहीं पर इसकी पिलर के आगे की जगह 10 फुट है तो कहीं पर 12 फुट और कहीं पर इससे भी कम। अभी पटियाला चौक से कालका चौकी की ओर आते वक्त रश कम हो गया है।

वाहन चालकों को खुली जगह मिलेगी

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

^सड़क की चौड़ाई बढ़ाने से वाहन चालकों को खुली जगह मिलेगी। एनएचएआई यह अच्छा काम कर रही है। आने वाले समय में जाम से राहत मिलेगी। नितिनसूद

^जल्द काम पूरा हाेने से हम सब को जाम से राहत मिलेगी। एक तरफ से अभी राहत मिल चुकी है। वहीं पर दूसरी तरफ भी राहत चाहिए। सतीशशर्मा

^एनएचएआई ने काम शुरू कर दिया है यह अच्छी बात है। लेिकन उसमे कोई भी ढिलाई बर्ती जाए। ढिलाई िदखाइ गई तो नवरात्र के बाद काम करना भी मुश्किल हो जाएगा। डॉ.अशीन

एनएचएआई का अच्छा कदम है

^कालका चौक से पटियाला चौक तक सड़क को चौडा किया जा रहा है। करीब 1 करोड़ से ज्यादा का खर्च आएगा। यह लोगों की सहुलियत के लिए किया जा रहा है। ये काम दीवाली से पहली ही पूरा करने की हमारी कोशिश रहेगी। ओसीमाथुर, प्रोजेक्टडॉयरेक्टर, एनएचएआई

कालका चौक से पटियाला चौक तक चाैड़ाई बढ़ाई जाएगी। करीब 300 मीटर से ज्यादा का रास्ता है। इसमें करीब एक करोड़ रुपए का खर्च आएगा। लेकिन एनएचएआ