बिग बाजार रोड पर पानी की निकासी नहीं
बिग बाजार रोड पर पानी की निकासी नहीं
जीरकपुर|चंडीगढ़से जब हम बलटाना कि तरफ मुड़ते हैं तो बीच में बिग बाजार रोड आती है। जिसमें पानी की निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया है। साथ ही सीवरेज के पानी के लिए भी कोई प्रबंध नहीं है। जिससे कई बार पानी सड़क पर ही रहता है। साथ ही बारिश के दिन तो यहां पर बहुत ज्यादा बुरा हाल रहता है। सारा दिन लोग बहुत ज्यादा हैरान परेशान रहते हैं। इसलिए इस सड़क पर पानी निकासी के लिए प्रबंध रूर किया जाए।