पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बार बार शिकायत का कोई हल नहीं निकल रहा, बलटाना में शाम चार बजे से लगा अघोषित कट

बार-बार शिकायत का कोई हल नहीं निकल रहा, बलटाना में शाम चार बजे से लगा अघोषित कट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^बलटाना बहुत ही बुरा हाल है। शाम को चार बजे से बिजली सप्लाई बंद हुई तो रात 8 बजे आई। बिजली होने के कारण दुकानदारी प्रभावित हुई। यहां रोजाना की प्रॉब्लम है। यहां पावरकॉम पूरी तरह से देखभाव नहीं करतेहैं। -संदीपकुमार

पभात में लगा ट्रांसफॉर्मर

^बलटाना मंे तार टूटने की बजह से लाइट नहीं है। उसको ठीक करने में दिक्कतें आईं। ट्रांसफॉर्मर को चेक करवा लिया जाएगा। -खुशविंदरसिंह, एसडीओ

जब भी ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाता है तो दुकानदार को खुद ही ट्रांसफॉर्मर ठीक करवाना पड़ता है, क्येांकि पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशने के कर्मचारी कभी भी शिकायत करने के बाद मौके पर नही आते हैं। बार बार ट्रांसफॉर्मर ठीक करवा चुके दुकानदार अब थक चुके हैं। ट्रांसफॉर्मर जब भी खराब होता है तो हम सीधे पभात के पावरकॉम ऑफिस में जाकर फोन करके शिकायत करते हैं। हमेशा हमें लाइनमैन का घंटो इंतजार करना पड़ता है।

^मेरी चश्मे की दुकान है। बिजली होने से आंखों की टेस्टिंग मशीन नहीं चल पाती। यहां लगा ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली गुल हो जाती है। -अजयठाकुर

क्या कहते हैं दुकानदार

भबात में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से परेशान होते हैं लोग

भास्कर न्यूज | जीरकपुर

भबातमेंमार्केट में दुकानदारों को लगतार 2 साल से ट्रांसफॉर्मर के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां पर फोटोस्टेट, राशन, कपड़े, बैंक, होटल, मोटर रिपेयर, प्रॉपटी डीलर और इलेक्ट्रॉनिक कि दुकानें हैं। सभी को किसी किसी वक्त बिजली कि जरुरत होती है।

हर तीन या चार दिन बाद ट्रंासफॉर्मर खराब हो जाता है। जिस कारण यहां के दुकानदारों को अपना काम जैसे मोटर रिपेयर, इलेक्ट्रॉनिक के प्रोडक्ट और बिल पास नहीं कर पाते हैं। जिस कारण कई बार ग्राहक दुकान से वापस चला जाता है। इससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।

ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने के लिए कई बार दुकानदारों ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन को शिकायत कि है पर नतीजा कुछ भी नही निकला। यहां पर कई दुकानदारेां का काम इलेक्ट्रीसिटी के बिना नहीं चलता है। यही नहीं रविवार को करीब चार बजे पावरकॉम द्वारा अघोषित कट लगा। शाम 8 बजे तक वापिस बिजली सप्लाई चालू हुई। यह हाल है पावरकॉम का आगे क्या कहा जाए।