पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में कई जगहों पर भरा है पानी फॉगिंग होने से बढ़ रहे हैं मच्छर

शहर में कई जगहों पर भरा है पानी फॉगिंग होने से बढ़ रहे हैं मच्छर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेदिनोंहुई बािरश के बाद शहर में कई ऐसी जगह हैं जहां पर पानी इकठ‌्ठा होने के कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं। इससे आते जाते लोगों को बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है। लोग बार बार एमसी से फॉगिंग की मांग कर रहे हैं। एक या दो जगह फॉिगंग होने के बाद मामला ठंडा पड़ जाता है अौर एमसी के कर्मचारी जो पहले फॉगिंग करते रहे हैं वो बंद कर देते हैं। इसी मौसम में सबसे ज्यादा लोगों को दिक्कत हेाती है। इसी मौसम मे इंफेक्शन फैलने का डर होता है। उसके बाद भी एमसी के द्वारा फॉगिंग को पूरे शहर में नहीं किया जा रहा है। यहां तक की आते जाते लोगों को मच्छर से तंग हो चुके हैं। ढकोली अस्पताल में तो रोजाना फीवर के केस रहे हैं। अस्पताल के टेक्निकल स्टाफ इस पर काम भी कर रहा है लोगों को जागरुक कर रहे हैं। लेिकन एमसी इस विषय में अभी तक कुछ नहीं कर रहा है।

स्वास्थयविभाग लोगों बता रहा बचाव के तरीके: स्वास्थ्यविभाग के टैक्निकल कर्मचारी, नर्स गावों में इनके छोटी डिस्पेंसरी को संभाल रहे कर्मचारी। अपने गांवाें में लगातार लोगों को बता रहे हैं कि वो बाजू ढक कर चलें, कूलर में पानी इकठ्ठा होने दें, कहीं पर भी पानी इकठ्ठा होने दें। अगर खुद साफ कर सकते हैं तो बहतर नहीं तो प्रशासन को इसके बारे में बताए, मॉसक्यूटो मैट का भी इस्तेमाल करें वो भी जब तक जरूतर हो, ग्लब्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही बुखार होने पर सीधे डाॅक्टर को दिखाएं। इससे आगे उनकी सेहत ठीक रहेगी। उनको किसी भी प्रकार का बुखार नहीं होगा।

^ढकोली में मोड़ पर गड्ढे हैं, गड्‌ढों में भरा है पानी। नाले का पानी सड़क साथ बहर रहा है जोकि बारिश के बार और भी तेजी से बह रहा है। मच्छर पैदा हो रहे हैं। इससे जल्द निजात दिलाए एमसी। -आदेशवर्मा

^मैं फ्लाईओवर से रंजन प्लाजा स्थित स्कूल जाती हूं। फ्लाईओवर के नीचे गंदगी होने से मच्छर बढ़ रहे हैं। आदमी यहां पर सही से चल नहीं पाते हैं। करीब एक हफ्ते से हो रहा है। -रीनागुप्ता

^बलटाना में तो हमने एक या दो बार फॉिगंग होते देखी भी है। ढकोली में तो हमने एक बार भी अभी तक फॉिगंंग होते नहीं देखी है। सारी जगह बस मच्छर ही नजर आते हैं। प्रशासन तेजी से काम नहीं कर रहा है। -नीरज

अभी बलटाना में की जा रही है फॉिगंग

^अभीबलटाना में फॅागिंग हो रही है। कुछा जगह लोहगढ ढकोली में भी की गई फॉिगंग। गांवों में भी कुछ जगह फॅागिंग हु