- Hindi News
- असामाजिक तत्वों ने आस्था अपार्टमेंट के फ्लैट के शीशे तोड़े
असामाजिक तत्वों ने आस्था अपार्टमेंट के फ्लैट के शीशे तोड़े
^मैं यहां काम करता हूं। रात 8 बजे जब यहां से निकलता हूं तो सड़क किनारे खाली जगहों पर शराब पीते लोग नजर आते हैं। यहां पुलिस गश्त बढ़ानी चाहिए। यहां के परिवार खुद को असुरक्षित समझते हैं। -माेहितशर्मा
^भबात का यह एरिया एकदम सूनसान रहता है। रात यहां संदिग्ध लोग घूमते हैं। पुलिस को यहां एक बीट बॉक्स बनाना चाहिए। जिस जगह यहां पहले पावरकाम का ऑफिस था उसके आसपास कई नए अपार्टमेंट बने है। आस्था भी उनमें एक है। लोगों की हिफाजत के लिए पुलिस गश्त बढाई जानी चाहिए। -मनकीरतसिंह
भास्कर न्यूज | जीरकपुर
जीरकपुरकेभबात एरिया में बने आस्था अपार्टमंेट के एक फ्लैट पर कुछ लोगांे ने पत्थर बरसाए। पत्थर लगने से खिड़की के शीशे टूट गए। कुछ पत्थर अंदर तक गए। गनीमत यह रही कि उस वक्त घर पर कोई नहीं था। यह रात करीब 10 बजे की है। इस अपार्टमेंट के साथ हाईगाउंड रोड के साथ की कई अन्य अपार्टमेंट में रात के समय लोगों को डर बना हुआ है। यह एरिया नया डेवलप हुआ है। अभी यहां पुलिस की गश्त भी कम हो रही है। लोगों की मांग है कि यहां रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। यहां रात 8 बजे के बाद संदिग्ध लाेग घूमते रहते है। कई लोग यहां खुले में शराब पीते है। यहां कुछ गोदाम भी घरों के साथ बने हैं। लोगों की भी वैरीफिकशन होनी चाहिए। आस्था अपार्टमेंट के बाहर पहले पॉवरकाम का ऑफिस था। पहले यहां पावरकाम का ऑफिस था, तो पुलिस की गश्त भी रहती थी। अब यहां से पावरकाॅम का ऑफिस शिफ्ट हो गया है। एसपी डेराबस्सी अनिल कुमार को भी शिकायत दी है।
अज्ञात ने पत्थर से खिड़की के शीशे तोड़े।