- Hindi News
- ढकोली सड़क को चौड़ाई बढ़ाई जाए और नालियों की सफाई हो
ढकोली सड़क को चौड़ाई बढ़ाई जाए और नालियों की सफाई हो
ढकोलीगांवके साथ बनी सड़क जिसकी चौड़ाई काफी कम है। यहां पर लोगों की मांग है कि इसकी चौड़ाई बढ़ाई जाए। यह रोड आगे कई सोसायटीज को जा रही है। इसके साथ ही यह रोड दरगाह के पास जाकर बहुत कम चौड़ी रह जाती है जहां से एक समय पर के वल एक ही वाहन गुजर सकता है। ऐसे में दिक्क्तें हर उस इंसान को आती है जो इस रोड से गुजरता है। 6 सोसायटी से करीब सैकड़ों लोग यहां से गुजरते हैं उनको सबसे ज्यादा दिक्कत आती हैं। दरगाह के पास तो दुकानदारों ने नालियां अपने आप केवल करवाई हैं पर बाकी जगह यहां पर नालियां खाली हैं जिनको ढका नहीं गया है। इससे इसमें वाहन के गिरने का डर बना रहता है। एक्सीडेंट होने की संभावना के जलते लोगों की मांग है कि यहां की नालियों को कवर किया जाए इससे सड़क की चौड़ाई में मदद मिलेगी। इसके इलावा यहां पर बहुत लोगों ने तो अपनी दुकानों के आगे खुद ही समेंट लगाकर नालियां ढकी है जो की बहुत ही अच्छी बात है यही काम एमसी कर दे तो लोगों के मन में से एक्सीडेंट का डर पूरी तरह खत्म हेा जाएगा। बिना डर के वाहन चलाना बहुत ही आसान होता है जबकि डर डर के वाहन चलाना वाहन चालाने में दिक्कतें पैदा करता रहता है।