- Hindi News
- बलटाना के एडवांस मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में करवाया गया सुपर माॅम कंपीटिशन
बलटाना के एडवांस मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में करवाया गया सुपर माॅम कंपीटिशन
बलटाना के एडवांस मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में सुपर माॅम काॅन्टेस्ट आई महिलाएं अपने बच्चों के साथ। फोटोभास्कर
मंजीत कौर को सुपर मॉम का खिताब
भास्कर न्यूज | जीरकपुर
आजकेसमय में बच्चों को स्वस्थ्य रखना मांओं के लिए बड़ी चुनौती बनी है। खासकर 4 साल तक उम्र के बच्चों की सेहत को लेकर पेरेंट्स डाॅक्टरों के पास चक्कर लगाते नजर आते हैं। इस उम्र में बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास सही तरह से हाेना बेहद जरुरी है। इस दौरान अगर बच्चे के विकास में कहीं कोई नुक्स रह गया तो वह जीवन भर के लिए एक बड़ी परेशानी सािबत हो सकती है। कैसे इस उम्र मंे बच्चाें का सही पालन पोषण किया जाए। इसकी एक बड़ी जम्मेदारी मां के हाथ में है। मां अगर बच्चे की परवरिश में पूरी सावधानी बरते और उसे पूरा समय दे तो बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में कहीं कोई कमी नहंी रहेगी। जो अपने बच्चे की बेहतर परवरिश कर रही हैं ऐसी ही मांओं को सम्मानित करने के लए बलटाना के एडवांस मदर एंड चाइल्ड हास्पीटल में एक कार्यक्रम रखा गया। इसमें बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कई पैमाने पर डाक्टर ने की। बच्चे में शारीरिक विकास की जांच, मानसिक विकास की जांच, बच्चे के टीकाकरण और इसको लेकर मां द्वारा िलए गए डाक्टर के परामर्श, इसके साथ ही बच्चे को मसाज देने में कौन मां सबसे बेहतर तरीका अपना रही है। इन सभी बातों की जांच और बच्चे के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके बाद यह पाया गया कि जिन मांआंे ने बच्चे के की परवरिश में बेहतरीन परफोरमेंस दी उनके बच्चे स्वस्थ्य पाए गए। बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर जितेंद्र डाक्टर (गाइनी) नूपुर शर्मा ने तीन महिलाओं को इसके लिए सम्मानित किया। बच्चे की बेहतरीन परवरिश के लिए मनजीत कौर को पहला पुरुस्कार मिला। इनके बेटे तनजोत को स्वास्थ्य के आधार पर िफट बच्चा पाया गया। दूसरे स्थान पर अमनप्रीत को सम्मानित किया गया। इनके बेटा युवराज भी मानिसक और शारीरिक रुप से अन्य बच्ों के मुकाबले ज्यादा िफट पाया गया। इनमें एक बच्ची गुनिका उसके मां बाप को भी सम्मानित किया गया। गुनिका के पिता अमित नारंग और मां उषा नारंग को सम्मानित किया गया। उषा और अमित मूक वधिर होने के बावजूद बच्चे की बेहतरीन परिवरिश कर रहे हैं। डाक्टर जितेंद्र ने कहा कि आज हरेक व्यक्ति मंहगे से महंगा मोबाइल खरीद रहा है। उस पर ज्यादा समय िबता रहा है। इसमें महिलाएं भी पीछे नह