रात में के-एरिया चौक पर गुजरना खतरनाक
रात में के-एरिया चौक पर गुजरना खतरनाक
जीरकपुर|जीरकपुर-पंचकूलारोड पर के एरिया चौक यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। सोमवार रात करीब 7 बजे यहां एक मोटरसाइकिल और एक मिनी ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। मोटरसाइलकिल चला रहे रमेश कुमार को चोटें आई है। मिनी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। रमेश ने बताया कि यहां उस समय ट्रैफिक लाइट्स बंद होने के कारण यह हादसा हुआ।