बस स्टैंड के साथ पभात में लगा कट
पावरकॉमकीओर से अभी भी शहर में कट लग रहे हैं। यहां तक की उनके कंपलेंट नंबर भी हमेशा बिजी आते हैं। एक तरफ जहां पर लोग पूछना चाहते हैं की क्यूं कट लगाया गया है। वहीं पर कट के बारे में शिकायत भी करना चाहते हैं। लेकिन लोगों को बिजली कट की जानकारी नहीं मिल रही है। वहीं पर वो िशकायत भी दर्ज नहीं करवा पा रहे हैं। क्योंकि पावरकॉम ने जो शिकायत दर्ज करवाने के लिए नंबर दिया है। वो व्यस्त आता है। पभात में और बस स्टैंड पर कुछ देर के लिए ही बिजली सप्लाई बंद हुई पर लेकिन लोगों को काम करने में दिक्कत आई। खासकर जिनको काम बिजली सप्लाइ पर अधारित है। जैसे वेल्डिंग का काम, फोटो स्टेट का काम, साइबर कैफे का काम और इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक काम। यहां के निवासी किशोर का कहना है कि उनको वेल्डिंग का काम है। जो बिजली सप्लाई बंद होने पर बंद हो जाता है। जिन दुकानदार के पास जनरेटर है उनकेा इतनी दिक्कत नहीं आती है। मेरे जैसे दुकानदार जिनका काम बिजली सप्लाई पर अाधारित है। उनका काम सप्लाई बंद होने प्रभावित होता है। कस्टमर वापस चले जाते हैं। उन्होंने कहा की हम सरकार को कई टैक्स पे करते हैं। उसके बाद भी हमें निरंतर दिक्कत पैदा हो रही है। टैक्स पे करने का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। इसलिए यहां एक तय सीमा कर देनी चाहिए की दिन में 9 से 6 बजे तक िबजली सप्लाई कहीं पर भी बंद नहीं होगी। वहीं पर अगर कहीं पर फॉल्ट है तो उसको जल्द से जल्द ठीक कर देना चाहिए। साथ ही उच्च अधिकारियों को खुद कॉल करके शिकायत नंबर की जांच करनी चाहिए।