- Hindi News
- शहर को घर समझो और हर जगह साफ रखो: एनके शर्मा
शहर को घर समझो और हर जगह साफ रखो: एनके शर्मा
जीरकपुरमेंएक महीने से चल रहे सफाई अभियान में सोमवार को यहां गाजीपुर एरिया को साफ किया गया। इसके साथ ही एमसी के अधिकारियों के साथ विधायक मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने यहां होने वाले कामों की समीक्षा की।
उन्हांेने लोगांे से कहा कि शहर को अपना घर समझो और हर जगह साफ रखो। गाजीपुर के अलावा यहां बाजीगर बस्ती अन्य जगहों पर होने वाले कामों के लिए एमसी के अधिकािरयों को निर्देश दिए। इससे पहले हरेक कॉलोनी में यह अभियान चलाकर लेागांे को शामिल किया गया। जीरकपुर पभात एरियाख, बलटाना अन्य जगहों पर लगातार यह काम हो रहा है। इसके बाद पीरमुच्छैला में यह अभियान चलेगा। उन्होंने लोगांे को भी इसमें शामिल होने को कहा। उन्हांेने कहा कि हरेक व्यक्ति को सफाई के प्रति जागरुक होना चाहिए। जब तक हरेक आदमी अपनी इस जिम्मेदारी को नहीं निभाता तब तक काेई भी अभियान कामयाब नहीं होगा।