पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लावािरस गायों के लिए नहीं है कोई इंतजाम

लावािरस गायों के लिए नहीं है कोई इंतजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौशाला में 300 गायों को रखा गया है

इसगोशाला के प्रवेश पर गार्डन को रंग बिरंगे फूल पौधाें से सजाया गया है। राधा-कृष्ण के साथ गाैमाता की एक बड़ी मूर्ति स्थापित की गई है। जो यहां आने वाले लोगांे को गोकुल धाम का एहसास दिलाती है। गोशाला के संचालक बृजलाल गर्ग ने बताया कि यहां 4 गायांे से गोशाला की शुरुआत की गई थी। आज 300 से भी ज्यादा गायांे को यहां रखा गया है। अब इसमंे कुछ और भी बदलाव किया जा रहा है। विधायक ने यहां काफी जमीन गोशाला के लिए उपलब्ध कराई है। इसलिए गायों के बछडांे को सुरक्षित माहौल में अलग जगह बनाई जा रही है। यहां जो लोग गायों को छोड़ना चाहता है छोड़ सकता है।

जीरकपुर के गोपाल गोधाम के अंदर गायें।

भास्कर न्यूज|जीरकपुर

सड़कांेपर घुमने वाली गायों के लिए यहां की एमसी के पास कोई इंंतजाम नहीं है। फंड की कमी के कारण स्टाफ और कैटल हाउस नहीं बना सके। गायांे को एक सुरक्षित अासरा मिले। रोजाना उनको चारा मिले। इसके लिए यहां गोपाला गोधाम गोशाला गायों को नया जीवन दे रही है। इस गोशाला प्रबंधन के पास गायांे को पकड़ने के लिए इंतजाम नहंी है। अगर कोई गाय यहां छोड़ जाता है तो उसकी पूरी सेवा की जाती है।

जीरकपुर का गोपाल गोधाम गोशाला यहां आसरा पाने वाली गायांे को नया जीवन दे रही है। शहर की सड़कों पर लावारिश घूम रही गायांे के लिए यहां की नगर परिषद के पास कोई साधन नहीं है। इनको पकड़ने के लिए और रखने की ही जगह नगर परिषद के पास है। यहां गोपाल गोधाम गोशाला और इसके संचालकों की ओर से गायों के साथ शहर के हित के लिए भी सराहनीय काम हो रहा है। गायों के िलए हर दिन पूरा चारा, डाॅक्टरी जांच और उनकी देखभाल बेहद शानदार तरीके से हो रही है। गोशाला के चेयरमैन विधायक एनके शर्मा के पिता बीएन शर्मा है। गायांे के लिए गोशाला प्रबंधन और इस ट्रस्ट के लोग जो काम कर रहे हैं वह सराहनीय है।