- Hindi News
- \"रविंद्रा एन्क्लेव को सबसे बढ़िया कॉलोनी बनाएंगे\'
\"रविंद्रा एन्क्लेव को सबसे बढ़िया कॉलोनी बनाएंगे\'
रविंद्राएन्कलेव में एमसी के पूर्व प्रधान कुलविंदर सोही और रविंद्रा एन्क्लेव डवलपमेंट वेलफेयर सोसायटी के साथ मीटिंग की। यहां पर कुलविंदर सोही ने सब निवासियों की बात सुन्नी। उन्होंने कहा कि एक खुशखबरी है कि यहां पर सरकारी सीवरेज लाइन शुरू होगी। जिसका उद्घाटन एमएलए एनके शर्मा 10 दिसंबर को सुबह 10 बजे करेंगे। सीवरेज बोर्ड का काम 5 करोड 90 लाख का पास हुआ है जिसमें से रविंद्रा एन्क्लेव रामगढ़ पुड्डा के साथ छोटी छोटी जगह पर सरकारी लाइन का काम होगा। यह एरिया काफी नीचे था। इसलिए यहां पर लिफ्टिंग के जरिए काम होगा। जो की एक जीरकपुर में नई तकनीक अपनाई जा रही है। कुलविंदर सोही ने कहा कि सीवरेज लाइन के बाद सड़क अन्य काम होंगे। यहां की सबसे बड़ी दिक्कत का हल निकल गया है। इसके साथ मेरा जनता के साथ संपर्क लगातार बना हुआ है। यही नहीं अभी रविंद्रा एन्क्लेव फेज 3 में ट्रांसफॉर्मर लगवाया है। वहीं पर रविंद्रा एन्क्लेव फेज 2 में ट्रंासफॉर्मर अप्रूव हो गया है। प्रधान केसी गुप्ता ने सभी निवासियों कि और से कुलविंदर सोही, एमएलए के इस काम काे सराहा खुशी जाहिर की।