पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैवी वाहनों को गेट अंदर की गलियों में जाने से रोका जाए

हैवी वाहनों को गेट अंदर की गलियों में जाने से रोका जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमारेशहरमें हैवी वाहनों पर कहीं भी रोक टोक नहीं है। वाहन बड़ी असानी से गलियाें तक आते जाते हैं। इससे एक्सीडेंट का खतरा बना हुआ है। दूसरे शहरों की तरह ही हैवी वाहनों को मेन रोड तक सीमित कर देना चाहिए। यहां कानून मानने वाला कोई नहीं है। बड़ी ही असानी से ट्रक, टिप्पर, टैंपू और स्कूल बसें अंदर की गलियों तक जाती हैं। यहां पर अगर बच्चों के घर तक ट्रॉप करने की बात है तो उनके माता या पिता दोपहर को गेट तक बा जाएं। इसके बाद बच्चों को वापस ले जाएं। ऐसे में बस वालों को भी काम कम हो जाएगा और बसे अंदर भी नहीं जाएंगी। इसके बाद एक्सीडेंट का खतरा भी नहीं रहेगा।

बलटाना में गलियों की चौड़ाई कम है। ऐसे में वहां से एक बस गुजरती है तो बाकी के वाहन वहां से निकलना मुश्किल हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को बहुत ज्यादा दिक्कत पेश आती है। लोगों का कहना है कि बस चालकों को एक जगह निर्धाारित कर देनी चाहिए वहां से ही सुबह बच्चों को पिक करें आैर दोपरहर को वहीं पर ड्रॉप कर दें। ऐसे में पेरेंट्स को कोई दिक्कत भी नहीं होगी।