पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बलटाना मंें सारा दिन बिजली आती जाती रही

बलटाना मंें सारा दिन बिजली आती जाती रही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसेकीसर्दी की पहली बरसात हुई बलटाना में बिजली सप्लाई प्रभावित होना शुरू हो गई। सुबह से ही यहां पर बिजली सप्लाई कभी बंद होती तो कभी शुरु हो जाती। ऐसे में कई काम बीच में रह गए। दुकानदारेां को सबसे ज्यादा तंगी हुई। वहीं साईबर कैफे चालकों के लिए भी तंगी भरा दिन रहा। यहां पर बिजली सप्लाई बंद होने पर साइबर कैफे के कस्टमर वापस चले गए। हालांकि बिजली सप्लाई बंद होने के पीछे फॉल्ट बताया जा रहा है। बारिश के कारण वैसे भी दुकानदारों की आमदनी पर शनिवार को असर पड़ा। उपर से बिजली सप्लाई के बंद शुरू होने के सिलसिले के कारण उनको और भी नुकसान झेलना पड़ा। पावरकॉम को पहले भी तैयारी करनी चाहिए की अगर बारिश हुई तो शहर के लोगों को दिक्कत आए। लेकिन इस मामले में पवरकाॅम नाकामयाब दिखा। इसी वजह से लोग पवरकाॅम से नाराज दिखे। वहीं पर बलटाना निवासी अतुल ने बताया हमारी फोटो स्टेट का काम है। बिजली सप्लाई बंद होने से यह काफी ज्यादा प्रभावित रहा। कोई भी कॉपी सही से फोटोस्टेट नहीं हो पाई। पेज खराब होने पर कस्टमर पैसे नहीं देता है।