- Hindi News
- एग्जीबिशन के लिए तैयार िकए कई प्रोजेक्ट्स
एग्जीबिशन के लिए तैयार िकए कई प्रोजेक्ट्स
जीरकपुर-पंचकूलारोडपर दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। स्कूल में इस तरह की एकेडमिक और एनुअल एग्जीबिशन लगाई जाती है। इसमें किंडरगार्टन से लेकर सेकेंडरी क्लासेज के स्टूडेंट़्स ने अपने प्रोजेक्ट और वर्कशाॅप माडल पेश किए। सभी प्रोजेक्ट और माॅडल में स्टूडेंट्स की प्रतिभा नजर आई। स्टूडेंट्स ने साइंस, सोशियल साइंस, मैथेमेटिक, एंड रोबोटिक, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्कल्पचर, प्राएट्री, केनवाॅस, प्ेपरमैच अन्य कई प्रोजेक्ट्स के मॉडलों को पेश किया।
इस वर्कशाप प्रमुख आकर्षण रोबोट एसेंबल्ड रहा जो स्टूडेंट्स ने बड़ी मेहनत से तैयार किया। हाइड्रोलिक जेसीबी मॉडल, सोलर सिटी का माडल भी शानदार रहा। इसमंे बच्चों ने इलेक्ट्रीसिटी की बचत के लिए एक महत्वपूण्र् मैसेज दिया। सीनियर स्टूडेटस की ओर से पावर प्वाइंट प्रेजेटेशन प्रस्तुत की गई। इसके अलावा मूर्तिकला, मिट्टी के बर्तन, कैनवास पेंटिंग कई तरह के अन्य प्रोजेक्ट्स में कई जानकारी दी। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता शानदार प्रदर्शन किया।
स्कूल के डायरेक्टर मितुल दीक्षित ने कहा कि इस एग्जीबिशन का उद्देश्य यह था कि स्टूडेंट्स को एक प्लेटफार्म मिले जहां उन्हें उनकी जिज्ञासा का सही जानकारी दी जा सके। नेचर में हो रहे बदलाव, उनका असर इन तमाम चीजों को अच्छे से समझ सकें। सभी प्रोजेक्ट्स से बच्चों ने काफी जानकारी हासिल की जो उनके जीवन में काम आएंगी।
दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय एग्जीबिशन का आयोजन किया गया।