पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हंगामा करने से रोका तो रिटायर मेजर ने हवलदार को मारा चाकू

हंगामा करने से रोका तो रिटायर मेजर ने हवलदार को मारा चाकू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीरमुछल्लाकीबॉलीवुड हाइट्स में रहने वाले सेना से रिटायर मेजर ने शराब के नशे में एक पुलिस वाले पर चाकू से तीन वार किए। उसने खुद को भी चाकू से जख्मी किया। मंगलवार दोपहर बाद रिटायर मेजर गोिबंद बख्शी ने इस घटना से पहले वहां के रेजीडेंट्स, सिक्योिरटी मेंटनेंस स्टाफ के सामने हंगामा किया। इसके बाद अपार्टमेंट के अंदर कम्युनिटी सेंटर में खुली एक दुकान के सामने अश्लील हरकतें करनी शुुरू की। दुकानदार महिला ने इसकी शिकायत रेजीडेंट्स एसोसिएशन को दी। एसोसिएशन ने पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस पहुंची गोिबंद बख्शी लवेंडर टावर की चौथी मंिजल पर बने अपने फ्लैट में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। वह बालकोनी में खड़ा होकर लोगों को गािलयां देने लगा। हवलदार बलविंदर सिंह ने दरवाजा खोला तो उसपर चाकू से हमला किया। एक अन्य पुलिस वाले श्रवण कुमार को भी जख्मी किया। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मारा। बलविंदर को पीजीआई में भर्ती किया गया है। ड्यूटी इंचार्ज कुलदीप चंद ने कि आरोपी पर जानलेवा हमला करने की धाराओं के तहत केस दर्ज िकया है।